हल्द्वानी में सपा और बसपा ने सयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर नैनीताल और अल्मोड़ा लोकसभा के प्रत्याशी घोषित किये, जिसमे राजेश दुबे को नैनीताल लोकसभा से प्रत्याशी बनाया गया। इसके अलावा अल्मोड़ा लोकसभा सीट से सुंदर धोनी को प्रत्याशी बनाया गया है।
कुमाऊ मंडल प्रभारी अकीलुर्रहमान ने दोनों प्रत्याशियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों पर भारी पड़ेगा, साथ ही भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि काला धन, रोजगार और किसानों की कर्ज माफी को लेकर किए गए वायदे को भाजपा सरकार ने पूरा नहीं किया लिहाजा जनता अब तीसरे विकल्प के रूप में सपा और बसपा के गठबंधन के साथ है।