Entertainment : दावा : सुशांत का उत्पीडन करती थी रिया, पुलिस को दिखाए चैट स्क्रीनशॉट- एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दावा : सुशांत का उत्पीडन करती थी रिया, पुलिस को दिखाए चैट स्क्रीनशॉट- एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Badrinath

Badrinathसुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर अब माहौल गर्मा गया है दो राज्यों की पुलिस के हाथों अब सुशांत का केस है. एक ओर बिहार पुलिस तो दूसरी ओर मुंबई पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जिसमे कई लोग एक के बाद एक कई आरोप रिया पर लगा रहे हैं। वहीं अब सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे की ओर से एक बड़ा सामने आया है। जी हां हाल ही में एक न्यूज चैनल ने इस बात का दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने बिहार पुलिस को ये जानकारी दी थी कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवती के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। अंकिता ने पुलिस को ये भी बताया था कि रिया सुशांत का उत्पीड़न करती थीं। बता दें कि बीते दिन सुशांत के पिता केके सिंह ने बिहार के एक थाने में रिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

वहीं चैनल का दावा है कि अंकिता लोखंडे ने अपनी बात साबित करने के लिए मुंबई पुलिस को बतौर सबूत सुशांत सिंह राजपूत के वाट्सएप चैट स्क्रीनशॉट्स भी दिखाए थे। इसके साथ ही ये भी बात सामने आ रही है कि सुशांत के परिजनों ने फरवरी 2020 में ही बांद्रा डीसीपी को अभिनेता की जान खतरे में भी होने की दी थी। लेकिन मुंबई पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया।

Share This Article