Big NewsDehradun News

खलंगा के जंगलों में फेंसिंग को लेकर बवाल, पर्यावरण प्रेमियों ने शुरू किया जंगल बचाओ आंदोलन

देहरादून के खलंगा (khalanga forest) क्षेत्र में रिज़र्व फॉरेस्ट की भूमि पर फेंसिंग का मामला गरमाता जा रहा है. करीब 40 बीघा जंगल भूमि पर तारबाड़ किए जाने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है. बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल बचाने के लिए आगे आए हैं और जंगल बचाओ आंदोलन की तर्ज पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

खलंगा के जंगलों में फेंसिंग को लेकर बवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह जमीन इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) को लीज पर दी जा रही है, जिसके तहत रिज़र्व फॉरेस्ट एरिया में तारबाड़ की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि जंगल को काटा गया या सीमित किया गया तो इससे पर्यावरण को नुकसान होगा.

जंगल बचाओ आंदोलन

पर्यावरण प्रेमियों ने शुरू किया जंगल बचाओ आंदोलन

प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सरकार और वन विभाग इस भूमि को संरक्षित क्षेत्र घोषित करें और किसी भी प्रकार की निर्माण या कब्जा प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए. साथ ही ITBP को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर भूमि आवंटित की जाए जिससे वन क्षेत्र की सुरक्षा बनी रहे. मामले ने धीरे-धीरे तूल पकड़ना शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें : अच्छी खबर : अब नहीं काटे जाएंगे खलंगा के पेड़, यहां चिह्नित की गई जमीन

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें