CJP Protest : ‘अभिजीत दीपके को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, कॉकरोच जनता पार्टी का दावा

CJP Protest: दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है। इस बात की जानकारी कॉकरोच जनता पार्टी ने दी है। कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया है कि अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने विपक्ष के सांसदों से भी अपील की है।
उन्होंने कहा कि वो तुरंत ही सड़कों पर उतरे छात्रों के समर्थन में आएं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर रही है। साथ ही बेरहमी से कार्रवाई कर उनकी पिटाई कर रही है।
CJP Protest: खरगे बोले- ‘ये सरकार सत्ता में रहने लायक नहीं’
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला है. यह सरकार सत्ता में बने रहने के लायक नहीं है।”
पुलिस ने 7 प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में
संसद के पास पुलिस ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नजदीक से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 7 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।