Big NewsNational

अभिजीत ने तोड़ा अनशन, सोनम वांगचुक ने कहा, “संसद मार्च में जाना है, मुझे डिस्चार्ज करें”

Jantar Mantar Protest:  जंतर मंतर से संसद तक का प्रदर्शनकारियों का मार्च अब संसद तक पहुंच गया है। इस दौरान भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। करीब 20-25 मिनट तक आंसू गैस के गोले चलाए गए।कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक संसद में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इसी को देखते हुए संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेन गेट भी बंद कर दिया है।

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे Jantar Mantar Protest

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए 20-25 मिनट तक आंसू गैस के गोले चलाए गए। बताते चलें कि इससे पहले ई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए थे।

ये भी पढ़ें:- संसद पहुंचे प्रदर्शनकारी!, 20-25 मिनट तक चले आंसू गैस के गोले, VIDEO

दीपके ने भूख हड़ताल खत्म की

इसी बीच CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी अपना अनशन खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार से बातचीत चल रही है। ऐसे में उन्होंने आंदोलनकारियों से आंदोलन को स्थगित करने को कहा है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका की बातचीत चल रही है।

सोनम वांगचुक ने प्रशासन को लिखा पत्र

उधर सोनम वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर कहा, ‘संसद मार्च में जाना है, मुझे डिस्चार्ज करें।’

23 दिन बाद खत्म हुआ अनशन!, AISA President Neha समेत अन्य ने खत्म की भूख हड़ताल

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले अमित शाह

प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात हुई। मालूम हो कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा CJP पार्टी के प्रदर्शनकारियों और सोनम वांगचुक की प्रमुख मांग है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें