Haridwar NewsBig News

चैंपियन को नहीं मिली कोर्ट से राहत, CJM ने खारिज की धारा 109 हटाने की अर्जी

खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग मामले में प्रणव सिंह चैंपियन को कोर्ट से आज भी रहत नहीं मिली है. सीजेएम कोर्ट ने उनके खिलाफ धारा 109 हटाने की अर्जी को खारिज कर दिया है.

CJM ने खारिज की धारा 109 हटाने की अर्जी

बता दें गुरुवार को प्रणव सिंह चैंपियन की पेशी ऑनलाइन कराई गई. अदालत ने उनकी याचिका को स्वीकार नहीं किया. इसके चलते फिलहाल चैंपियन को जेल में ही रहना पड़ेगा. चैंपियन की अर्जी खारिज होने के बाद उनके समर्थकों को बड़ा झटका लगा है.

क्या है मामला?

बता दें खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में 26 जनवरी को प्रणव कुंवर चैंपियन ने कई राउंड फायरिंग की थी. इसके साथ ही उनके कार्यकर्ता के साथ भी मारपीट की थी. जिसके बाद से ही चैंपियन सलाखों के पीछे हैं. हालांकि उमेश को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था. लेकिन कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें