Big NewsHaldwani NewsNainital News
हल्द्वानी में मिला बच्चे का कटा शव, इलाके में मची सनसनी
नैनीताल से बड़ी खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी के गौलापार के खेड़ा में बच्चे का कटा शव मिला है। जिसके बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है।
हल्द्वानी में मिला बच्चे का कटा शव
घटना मंगलवार की है। मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र का है। गौलापार के खेड़ा में बच्चे का कटा शव मिलने से सनसनी मच गई। बच्चे की उम्र 10 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मासूम की हत्या कर जंगल के पास शव फेंक दिया था। मामले की जांच जारी है।