Haridwar NewsBig News

खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मासूम को कुचला, बच्चे की दर्दनाक मौत, ग्रामीण में आक्रोश

रुड़की में खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक मासूम को कुचल दिया. हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है. साथ ही आक्रोशित ग्रामीण कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मासूम को कुचला

बता दें रुड़की क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. जिसके चलते हर दिन कोई ना कोई हादसे का शिकार हो रहा है. ताजा मामला बाहदराबाद थाना क्षेत्र के हलवा हेड से सामने आया है. जहां खनन के भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने मासूम को कुचल दिया. हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है.

क्षेत्र में अभी तक तीन बच्चों की हो चुकी है मौत

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में खनन माफियाओं का पूरी तरह से बोलबाला है. खनन सामग्री से भरे वाहनों के चलते अभी तक इसी गांव में तीन बच्चे अपनी जान गवा चुके हैं. भगवानपुर क्षेत्र या लंढोरा क्षेत्र में दिन-रात खनन से भरे डम्पर और ट्रैक्टर ट्रॉली बेखौफ दौड़ रहे हैं. लेकिन प्रशासन इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें