Dehradun News

बारिश और भूस्खलन से निपटने की तैयारी तेज, चारधाम मार्गों पर प्रशासन को हाई अलर्ट

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को आपदा नियंत्रण कक्ष, आईटी पार्क में जाकर चारधाम यात्रा की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा को लेकर व्यवस्था चाकचौबंद किए जाने के लिए जिलाधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

CS ने की चारधाम यात्रा की समीक्षा

मुख्य सचिव ने कहा कि चारों धामों में श्रद्धालुओं को दर्शन सुगमता और सरलता से हों। साथ ही श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिला प्रशासन, बीकेटीसी और हितधारकों को आपसी सामंजस्य से सभी आवश्यक सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध करानी होंगी।

श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर रात को भी होगी दर्शन की सुविधा: CS

मुख्य सचिव ने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर पिछले सालों की तरह रात को दर्शन की व्यवस्था को सुचारू किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने यात्रा के विभिन्न पड़ावों में निचले क्षेत्रों में होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग एरिया में सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए।

मानसून सीजन को तैयारी करने के दिए निर्देश

सीएस ने आगामी मानसून सीजन को लेकर भी जिलाधिकारियों को अपने जनपदों में सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी होल्डिंग एरिया को अभी से एक्टिवेट कर लिया जाए। साथ ही, सभी सम्बन्धित जनपद भारी वर्षा और भूस्खलन के दृष्टिगत होल्डिंग एरिया एवं निकासी योजना तैयार रखें।

युकाडा को दिए निकासी योजना तैयार रखने के निर्देश

सीएस ने युकाडा को भी अपनी निकासी योजना तैयार रखने के निर्देश दिए, ताकि एयरलिफ्ट कराए जाने की परिस्थिति में पहले से व्यवस्थाएं उपलब्ध रहे। उन्होंने संबंधित सभी जनपदों को राशन सहित अन्य आवश्यक सामग्री का भी समुचित स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण के साथ ही स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 60 साल से अधिक और बहुत छोटे बच्चों को लेकर जाने वाले श्रद्धालुओं और बीमार लोगों को यात्रा न करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए लगातार प्रचार-प्रसार भी किया जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें