देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरू नानक जयंती की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गुरूनानक जी ने समाज की बुराईयों को दूर करने के लिए उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। गुरूनानक देव ने जनता को समानता एवं भाईचारे का भी संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने हमें प्रेम, सामाजिक समरसता व शांति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।प्रदेशभर में आज गुरुनानक जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। हालांकि कोरोना के कारण इस बार बड़े आयोजन नहीं किये जा रहे हैं। गुरुद्वारों में सबद और कीर्तन किये जा रहे हैं। इस दौरान कोरोना के नियमों का पालन किया जा रह है।