देहरादून- पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
भाजपा आलाकमान ने स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का नाम भी शामिल किया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज दोनों ही भाजपा के पक्ष में हिमाचल में चुनाव प्रचार करेंगे।