highlightUdham Singh Nagar

मुख्यमंत्री नहीं समझ रहे अपने ही विधायकों की परेशानी, इसलिए कई विधायक नाराज : आप

AAP IN UTTARAKHAND

काशीपुर : उत्तराखंड सरकार के कई विधायकों की नाराजगी को आम आदमी पार्टी मुद्दा बना रही है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पत्रकार वार्ता कर सरकार और मुख्यमंत्री को खेलने का काम कर रहे हैं। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के काशीपुर विधानसभा प्रभारी मयंक शर्मा ने पत्रकार वार्ता आयोजित की, जिसमें मयंक शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर सही तरीके से सरकार ना चला पाने का आरोप लगाया। मयंक शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने ही विधायकों की परेशानियों को नहीं समझ पा रहे हैं। यही कारण है कि कई विधायक मुख्यमंत्री से नाराज हैं और शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर अपनी परेशानियों को सुनाने भी गए थे लेकिन विधायकों की कोई सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भले ही भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कर रहे हैं लेकिन उनके विधायक ही उन पर भ्रष्टाचार लगाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में चलाई जा रही सरकार की सराहना की है और विधायकों की नाराजगी को नकारा है। उन्होंने कहा कि कोई भी विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री से नाराज नहीं है।

Back to top button