National

पहाड़ से टकराया विमान हुआ क्रैश, उड़े परखच्चे, दोनों पायलट जिंदा जले

Chhattisgarh plane crash: छत्तीसगढ़ से सोमवार को एक बड़े विमान हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां जशपुर जिले में एक चार्टर्ड प्लेन आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट दोनों की मौत की पुष्टि हुई है। बता दें कि विमान में कोई यात्री मौजूद थे या नहीं इस बात का पता लगाया जा रहा है।

Chhattisgarh

पहाड़ से टकराया विमान हुआ क्रैश, उड़े परखच्चे Chhattisgarh plane crash

दरअसल खबरों की माने तो चार्टर्ड विमान पहाड़ के ऊपर से गुजर रहा था। तभी वो अचानक पहाड़ की चोटियों से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि विमान के परखच्चे उड़ गए। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Chhattisgarh

दोनों पायलट की मौत

वीडियो में आप घटनास्थन का मंजर देख सकते है। इस दर्दनाक हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां राहत और बजाव कार्य चल रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें