SportsHighlight

Cheteshwar Pujara Retirement: अब नहीं खेलेंगे चेतेश्वर पुजारा!, क्रिकेट के सभी फार्मेट से लिया संन्यास

Cheteshwar Pujara Retirement: भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने संन्यास ले लिया है। उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट करते हुई की है। पोस्ट में इस घोषणा के साथ-साथ उन्होंने अपने करियर में मिले सभी टीमों के कोचों का भी आभार व्यक्त किया।

Cheteshwar Pujara Retirement: चेतेश्वर पुजारा ने लिया संन्यास

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा, “भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना, और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करना, इन चीजों को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। लेकिन जैसा कि कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होना ही होता है। मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है।”

भावुक पोस्ट किया साझा

आगे उन्होंने लिखा, “राजकोट के छोटे से कस्बे से एक छोटे से लड़के के रूप में, अपने माता-पिता के साथ, मैंने सितारों को निशाना बनाने का लक्ष्य रखा और भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का सपना देखा. तब मुझे अंदाज़ा भी नहीं था कि यह खेल मुझे इतना कुछ देगा. अमूल्य अवसर, अनुभव, उद्देश्य, प्यार, और सबसे बढ़कर अपने राज्य और इस महान राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका।”

अपने पोस्ट में पुजारा ने आगे लिखा, “मैं बीसीसीआई और सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन को अपने क्रिकेट करियर के दौरान मिले अवसर और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं उन सभी टीमों, फ्रैंचाइज़ियों और काउंटी टीमों का भी आभारी हूं जिनका मैंने इतने सालों तक प्रतिनिधित्व किया।”

फैंस का किया धन्यवाद

चेतेश्वर पुजारा ने आगे लिखा, “खेल की वजह से मैं दुनियाभर में पहुंचा और इस दौरान प्रशंसकों का जोशीला समर्थन और ऊर्जा हमेशा मेरे साथ रही. जहाँ भी मैंने खेला है, वहां बहुत समर्थन मिला और हमेशा मैं इसका आभारी रहूंगा।”

चेतेश्वर पुजारा का क्रिकेटिंग करियर

बताते चलें कि 37 साल के पुजारा ने अपने क्रिकेटिंग करियर में 103 टेस्ट और पांच वनडे मैच खेले है। 103 टेस्ट पारियों में उन्होंने 7195 रन बनाए। जिसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें