HighlightNarendra Modi NewsNational

PM Modi ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का किया उद्घाटन, दो वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(pm modi) ने आज यानी कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल(chenab railway bridge inauguration) का उद्घाटन किया। चिनाब ब्रिज के बाद उन्होंने भारत के पहले केबल-स्टे रेल ब्रिज अंजी पुल का भी लोकार्पण किया।

इस ऐतिहासिक मौके पर पीएम ने जम्मू से श्रीनगर तक रेलवे लाइन का भी उद्घाटन किया। साथ ही श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस पूरी परियोजना को मोदी का “चिनाब चक्रव्यूह” कहा जा रहा है। एक रणनीतिक जवाब जो पाकिस्तान और चीन के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। ये ब्रिज 266 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टकराने वाली हवाओं, भूकंप और धमाकों को भी झेल सकता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें