Char Dham YatraHighlight

चारधाम यात्रा को लेकर उत्साह, में 5.18 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा एक हफ्ते में 5.18 लाख के पार पहुंच गया है। बता दें केदारनाथ धाम के लिए सबसे ज्यादा पंजीकरण हुए हैं।

एक हफ्ते में 5.18 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

उत्तराखंड में 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। वहीं श्रद्धालु भी यात्रा को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक हफ्ते में रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 5.18 लाख के पार पहुंच गया है। बता दें केदारनाथ धाम के लिए 1.73 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। जो सबसे अधिक है।

17 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे ऑफलाइन पंजीकरण

बता दें 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू हो जाएंगे। श्रद्धालु ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा 2026 का आगाज होने जा रहा है। 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके अलावा 23 अप्रैल को बदरीनाथ के कपाट खुलेंगे।

ये भी पढ़ें: चारधाम यात्रा के लिए खुल गए रजिस्ट्रेशन, पहले ही दिन 1 लाख 24 हजार श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

कैसे करें Chardham Yatra Online registration

यात्री मोबाइल एप या फिर वेबसाइट से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल एप tourist care uttarakhand पर भी पंजीकरण कर सकते हैं। आधार कार्ड से भारतीय श्रद्धालु का पंजीकरण होगा। वहीं विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें