रुद्रप्रयाग: लगातार हो रही बारिश के चलते केदारनाथ में अब हेली सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। मौसम के लगातार खराब होने के चलते नौ सात कंपनियां पहले ही हेली सेवाओं को रोक चुकी थी। जो दो कंपनियां अब तक सेवाएं दे रही थी। उन दोनों ने भी अब हेली सेवाएं देनी बंद कर दी हैं।
केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाली सभी नौ हवाई कंपनियों ने अपनी सेवाएं बंद कर दी है। माना जा रहा है कि सितंबर माह में फिर से हवाई सेवाएं शुरू होंगी। मानसून के जोर पकड़ते ही मौसम लगातार खराब रह रहा है, जिस कारण हेली सेवा संचालित करना संभव नहीं हो पा रहा था। इसको देखते हुए हेली कंपनियों ने सेवाएं बंद कर दी हैं।
सात कंपनियों पहले ही सेवा देना बंद कर चुीक थी, लेकिन इंडोकाप्टर और थंबी दो हेली कंपनियां अब तक सेवाएं दे रही थी, लेकिन खराब मौसम के चलते इन कंपनियों ने भी हेली सेवा बंद कर दी है। इस तरह उत्तराखंड में अब हेली सेवा पूरी तरह बंद हो चुकी है।