उत्तरकाशी। गंगोत्री से पहुंचे पैदल तीर्थ यात्रियों का जिलाधिकारी डा. आषीश कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत करते हुए जनपद के दोनों धामों के सफल यात्रा करने के बाद यात्रियों का बेलख- बूढ़ाकेदार रूट से केदारनाथ धाम यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए यात्रियों की हालचाल पूछते हुए यात्रा की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार से पैदल चलकर चारधाम यात्रा करने अपने आप में एक बड़ी बात है। जिलाधिकरी श्रीवास्तव ने यात्रियों को अपने पैसे से जलपान कराया और आगे यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पहाड़ों पर देवता निवास करते हैं और यहां के निवासी देवता समान हैं।
पैदल यात्रियों ने कहा कि हमारी यात्रा को आज 1 माह दो दिन पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 25 सदस्यीय दल ने चारधाम के लिए यात्रा शुरू की। जिसमें हमने यमनोत्री यात्रा पूर्ण करने के उपरान्त गंगोत्री पहुंचे इसके बाद बदरीनाथ के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। यात्रियों को जगह-2 स्वागत व सम्मान मिल रहा है। तीर्थयात्रियों ने कहा कि मां गंगा व यमुना के दर्शन के साथ-साथ यहां के प्राकृतिक सौन्दर्य को नजदीक से देखा है। महिला तीर्थयात्रियों ने कहा कि हमने पहले बार बर्फ देखी है। इसके बाद पैदल यात्रा पूरी कर पैदल ही हरिद्वार के लिए जायेंगे।