रुड़की: डेंगू लगातार जानलेवा बना हुआ है। एक के बाद एक कई मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार और स्वास्थ्य महकम अब भी लापरवाह बना हुआ है। रुड़की में डेंगू से दो लोगों की जान चली गई। इनमें से एक लुकमान ने इलाज के दौरान मेरठ में मौत हो गई। उसकी चार नवंबर को शादी होने वाली थी। मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दूसरी ओर लंढौरा निवासी शमशाद ने भी इलाज के दौरान देहरादून में दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार पनियाला निवासी लुकमान टेंट की दुकान पर काम करता था। पिछले दिनों परिजनों ने लुकमान का निकाह रुड़की से सटे रामपुर में तय किया था। चार नवंबर को लुकमान को बरात लेकर रामपुर जाना था। वो अपनी शादी की तैयारियों में जुटा था। इस दौरान उसे तेज बुखार आया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। काफी प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।