National

Chandrayaan-3 चांद की अगली ऑर्बिट में आज करेगा प्रवेश, जल्द भेजेगा जरूरी जानकारियां

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO ने कहा कि भारत का chandrayaan 3 mission  चंद्रमा के और करीब पहुंच गया है। चंद्रयान-3 चांद की अगली ऑर्बिट में आज सोमवार को प्रवेश करेगा। चंद्रयान सोमवार को सुबग 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे के बीच एक और महत्तवपूर्ण पड़ाव को पार करने जा रहा है।

लैंडिंग के लिए चुनेगा सटिक जगह

बता दें कि अब chandrayaan 3 mission की कक्षा घटकर 174 किमी x 1437 किमी रह गई है। एजेंसी ने कहा कि अगला ऑपरेशन 14 अगस्त को 11.30 से 12.30 बजे के बीच निर्धारित है। इसरो ने बताया है कि एक बार आवश्यक युद्धाभ्यास पूरा हो जाने के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग के लिए एक सटिक जगह चुनी जाएगी। इसके बाद जब लैंडर कक्षा में होगा तो प्रणोदन मॉड्यूल उससे अलग हो जाएगा और लैंडर ऑर्बिट से धरे नीच् उतरने का प्रयास करेगा।

जल्द भेजेगा chandrayaan – 3 कुछ जरूरी

चंद्रयान-3 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, भारत का chandrayaan 3 mission है। इसी साल 14 जुलाई को चंद्रयान-3 श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक चंद्रमा के लिए रवाना किया गया था। 5 अगस्त को अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया। आने वाले समय में चंद्रयान-3 के कुछ जरूरी जानकारियां भेजेगा, जो भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Back to top button