डेस्क। नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार 14 नवंबर यानी आज के दिन बिग मून का नजारा देखने को मिलेगा। अगर आप इस खगोलीय घटना के अद्धभुत नजारे को देखने से चूक गये तो फिर आपको सन् 2034 तक का इन्तजार करना पड़ेगा। 14 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा है, उसी दिन 14 गुना बड़ा चन्द्रमा दिखलाई पड़ेगा। क्योंकि उस दिन चन्द्रमा पृथ्वी के काफी नजदीक होगा। पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा बलवान होता है, उस दिन चन्द्रमा का अधिकतम प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है। दरअसल चन्द्रमा मन का कारक होता है और कहा भी गया है कि ‘मन के हारे हार है, मन के जीते जीत है’। अगर आप मन से कमजोर हो गये तो समझो जीवन के संघर्ष की हर लड़ाई में हार जायेंगे। पूर्णिमा की खासियत यदि मन से बलवान है तो हर समस्या को एक चुनौती समझकर पार पा लेंगे। इसलिए प्रकृति ने महीने में एक बार मन की उर्जा प्राप्त करने के लिए एक खगोलीय घटना का सृजन किया है जिसे पूर्णिमा कहा जाता है।