Big NewsUttarakhand Weather Update

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार, येलो अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल

प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बादलों ने डेरा डाला हुआ है। कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। ऊंचाई वाले इलाकों में चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। इसके साथ ही आस-पास के इलाकों में बारिश भी हो रही है।

इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में आज ऊंचाई वाले इलाकों बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार हैं। इसके साथ ही आसपास के निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर ओलावृष्टि के आसार भी हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड में हुआ इजाफा

मौसम के करवट लेने के कारण प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में सुबह-शाम ज्यादा की ठंड में इजाफा हो गया है। आज भी पर्वतीय इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। हांलाकि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मैदानी इलाकों में धूप खिली रहेगी।

बुधवार को ऐसा रहा तापमान

बुधवार को राजधानी देहरादून में सुबह से ही बादल आंख मिचौली खेलते रहे। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापामन 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। तो वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.7 और न्यूनतन तापमान 6.2, ऊधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 11.5, नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.8 और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button