Champawat : चंपावत : नेपाल से चरस ला रहे दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत ढाई लाख रुपये - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

चंपावत : नेपाल से चरस ला रहे दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत ढाई लाख रुपये

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand newsचंपावत जिले के बनबसा नेपाल बॉर्डर पर बनबसा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम को गश्त के दौरान दो नेपाली चरस तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। दोनों चरस तस्करों के पास से पुलिस व एसएसबी को दो किलो सौ ग्राम चरस बरामद हुई है। जिसे दोनों नेपाली तस्कर नेपाल से चंडीगढ़ बेचने के लिए ले जा रहे थे,पकड़े गए नेपाली तस्कर बल बहादुर नेपाल के कपिलवस्तु जिले तो गुमिलाल घरतिमगर नेपाल के जिला रोलपा का निवासी है।

पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ बनबसा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। वहीं पकड़ी गई चरस की कीमत अन्तराष्ट्रीय बाजार में ढाई लाख के करीब आंकी जा रही है।

Share This Article