Big NewsUttarakhand Chamoli News

दहेज के लिए हैवानियत!, बहु की हत्या करने वाले सास-ससुर गिरफ्तार- Chamoli News

Chamoli News: चमोली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां पर आरोप है कि दहेज के लालच में सास ससुर ने अपनी ही बहु की हत्या कर दी। इसी को लेकर अब आरोपी सास-ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Chamoli News: दहेज के लिए हैवानियत!, सास-ससुर ने की बहू की हत्या

दरअसल ये पूरा मामला थाना थराली इलाके का है। यहां 23 सिंतबर 2025 को सुपुली देवी द्वारा लिखित तहरीर दी गई। जिसमें बताया गया कि उनकी साल 2023 में उनकी बेटी उर्मिला का विवाह प्रेम सिंह से हुआ था। इसमें मृतका की मां ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को उसके ससुराल वाले दहेज को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

दहेज के लिए मानसिक और शाररिक शोषण

आरोप है कि घटना से पहले बेटी ने फोन से घर पर ससुराल वालो के द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी। इसी के बाद से मृतका का फोन स्विच ऑफ आने लगा। कुछ समय बाद गांव वालों से बेटी की मौत की जानकारी मिली।

मृतका के परिवार वालों ने ये आरोप लगाया कि ससुराल वालो ने ही मृतका की हत्या की है। साक्ष्य छिपाने के लिए वो इस घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास कर रहे हैं।

बहू की हत्या करने वाले सास-ससुर गिरफ्तार

एफआईआर के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित त्रिलोक सिंह (ससुर) और रामेश्वरी देवी (सास) को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा। इस मामले में जांच की जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें