Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

युवक मास्क पहनकर सार्वजनिक स्थानों पर करता था डांस, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने उतारी खुमारी

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा था। जिसमें एक युवक स्कूल के बाहर मास्क पहनकर डांस करता हुआ नजर आ रहा था। वीडियो में देखा जा सकता था कि वो किस तरह से जनता के लिए सिरदर्द बन रहा था। पुलिस ने मामला का संज्ञान लेते हुए युवक को हिरासत में लेकर सबक सिखाया है।

युवक मास्क पहनकर स्कूल के बाहर करता था डांस

वायरल वीडियो चमोली के गोपेश्वर क्षेत्र का है। जिसमें एक युवक स्कूल की छुट्टी के समय सड़क पर स्पाइडरमैन मास्क पहनकर डांस करता नज़र आ रहा था। उसकी इस हरकत से न केवल बच्चों और राहगीरों को परेशानी हुई बल्कि यातायात भी बाधित हुआ।

बताया जा रहा है इसी युवक ने स्कूल के बाहर अपनी हरकत को अंजाम देने के बाद बद्रीनाथ धाम में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ भी इसी प्रकार की अभद्र हरकतें की, जिससे श्रद्धालुओं और आम जनता में नाराज़गी रही। लगातार मिल रही शिकायतों पर मीडिया सेल चमोली ने जांच की और आरोपी को हिरासत में लिया। युवक की पहचान अभिषेक नेगी निवासी गौंणा के रूप में हुई। युवक के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी हरकत नहीं बर्दाश्त: पुलिस

चमोली पुलिस ने साफ़ किया है कि धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीनता या अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। मज़ाक और शरारत के नाम पर जनता को परेशानी देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें