भीषण सड़क हादसा!, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी लोगों से भरी कार, 8 की दर्दनाक मौत

Accident in Chamba: आजकल देशभर से भारी संख्या में लोग पहाड़ों पर घूमने आ रहे है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में टूरिस्ट की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भारी भीड़ और बदलता मौसम हादसे को दावत देता है। ऐसे ही एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। हिमाचल के चंबा में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसके चलते आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
चंबा में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी लोगों से भरी कार
दरअसल ये हादसा तब हुआ जब जब कार बर्फ से ढके साच पास की तरफ जा रही थी। ये हिमाचल प्रदेश के सबसे मुश्किल रास्तों में से एक है। मरने वालों में बेंगलुरु और छत्तीसगढ़ के दो कपल और दो बच्चे भी शामिल हैं। छुट्टियों में ये लोग डलहौजी गए थे।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु के इस परिवार ने डलहौजी में एक टैक्सी बुक की थी। हिल स्टेशन में ही रुके एक दूसरे टूरिस्ट परिवार के साथ इन्होंने गाड़ी शेयर की। शुक्रवार को ये सभी साच पास होते हुए बैरागढ़-किलार रूट पर निकले थे।
8 की दर्दनाक मौत
जब काफी समय बाद भी टैक्सी समय पर डलहौजी नहीं लौटी। तो गाड़ी के मालिक ने GPS से टैक्सी को ट्रैक किया। जिसमे पता चला कि कलाबन के पास गाड़ी काफी देर तक खड़ी रही। पूछताछ करने पर अनुमान लगाया गया कि गाड़ी शायद खाई में गिर गई होगी। अंत में हुआ भी यही, गाड़ी गहरी खाई में गिरी मिली।
क्या है हादसे की वजह?
पता चलने पर शवों को बाहर निकाला गया, जो अपने आप में काफी चुनौती वाला काम था। कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद ड्राइवर को नींद आ गई होगी जिसकी वजह से गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।