National

मुंडन संस्कार से लौट रहे थे, खाई में गिरी बोलेरो कार, एक भी नहीं बचा, सभी की दर्दनाक मौत

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां मसरूंड–हमल मार्ग पर बीते दिन बुधवार 17 जून की देर शाम सड़क हादसा हो गया। एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस घटना में में सात लोगों की मौत की खबर है।

गहरी खाई में गिरी बोलेरो कार, 7 की मौत

इस हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंची। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

मुंडन संस्कार से वापस लौट रहे थे घर

मिली जानकारी के अनुसर गाड़ी 500 मीटर गहरे खाई में गिरी। बोलेरो में ग्राम पंचायत के सपरोठ गांव के 7 लोग सवार थे। जिसमें तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक ड्राइवर शामिल था। ये सभी काकड़ोथा गांव में आयोजित एक मुंडन संस्कार में गए थे। वहां से वापस लौटते वक्त ये हादसा हुआ। फिलहाल प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की पता लगाया जा रहा है। शवों को खाई से निकाल लिया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें