UttarakhandHighlight

आपदा से नुकसान का जायजा लेने उत्तराखंड पहुंची केंद्र की टीम, जिलों के लिए हुई रवाना

बीते कई दिनों से उत्तराखंड में मानसून ने कहर बरपाया हुआ है। आपदा से राज्य में भारी नुकसान हुआ है। जिससे प्रदेश को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। ऐसेे में इसी का जायजा लेने आज केंद्र की आठ सदस्यों की टीम उत्तराखंड पहुंच चुकी है।बताते चलें कि धामी सरकार ने केंद्र से मुआवजे की मांग की है। इसी क्षति का जाया लेने अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम उत्तराखंड आई हुई है।

आपदा से नुकसान का जायजा लेने उत्तराखंड पहुंची केंद्र की टीम

आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘आज केंद्रीय टीम राज्य में आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए उत्तराखंड पहुंच चुकी है। इस दौरान टीम के साथ बैठक कर स्थिति की पूरी जानकारी दी जाएगी।

साथ ही टीम प्रदेश के छह जिलों में निरीक्षण के लिए जाएगी। जिसके चलते पहले फेज में उत्तरकाशी और चमोली का भ्रमण कर रही है और दूसरे फेज में रुद्रप्रयाग और बागेश्वर का भ्रमण किया जाना है। इस दौरान सभी जिलों के जिलाधिकारी भी साथ में मौजूद रहेंगे।’

दो दिनों तक स्थिति का दौरा करेगी टीम

आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बैठक में टीम को आपदा से हुए नुकसान के बारे में बताया। जिसके बाद टीम जिलों के लिए रवाना हो गई। बताते चलें कि टीम छह जिलों में आपदा से नुकसान का जायजा लेगी।

दो दिनों तक इलाकों में पहुंचकर टीम स्थिति को देखेगी। साथ ही आपदा से प्रभावित लोगों से बातचीत भी करेगी। जिसके बाद जिला प्रशासन प्रेजेंटेशन देकर जिले में हुए नुकसान के बारे में बताएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें