UttarakhandBig News
केंद्र ने एक साथ प्रदेश के आठ IPS अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर बुलाया, आदेश जारी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड के आठ आईपीएस अधिकारियों को एक साथ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुलाया है. केंद्र सरकार ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं. बता दें इनमें से कई अधिकारियों को हाल ही में अहम जिम्मेदारी सौंपी थी.
आठ IPS अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा
हालांकि शासन ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए चार अधिकारियों के नाम वापस लेने की गुजारिश की थी, बावजूद इसके केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन आठ अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं. ऐसे में इन अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति पर जाने से पुलिस महकमे में जल्द बड़ा फेरबदल होने की संभावना है.
लिस्ट में ये नाम शामिल
- आईजी मुख्तार मोहसिन
- आईजी अरुण मोहन जोशी
- आईजी नीरू गर्ग
- आईजी राजीव स्वरूप
- आईजी मुख्तार मोहसिन
- डीआईजी सेंथिल अबुदई
- डीआईजी जन्मेजय खंडूरी
- डीआईजी पी रेणुका देवी
- डीआईजी बरिंदरजीत सिंह