Dehradun NewsHighlight

दून विश्वविद्यालय में खुलेगा सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज, वेद-पुराण की पढ़ाई कर सकेंगे छात्र

उत्तराखंड की धरती पर संस्कृति, समानता और सनातन चेतना को नया आधार मिलने जा रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया है कि दून विश्वविद्यालय में जल्द ही सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज की शुरुआत की जाएगी, जहां हिंदू सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विषयों पर शिक्षण और शोध-कार्य होंगे.

दून विश्वविद्यालय में खुलेगा सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज

सीएम ने कहा कि दून विश्वविद्यालय में बनने वाला सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज पूरी तरह शोध और अध्यात्म को समर्पित होगा. इसमें वैदिक साहित्य, भारतीय दर्शन, संस्कृति, योग, आयुर्वेद, कला और शास्त्रों पर आधुनिक और पारंपरिक दोनों पद्धतियों से अध्ययन कराया जाएगा. सीएम ने कहा कि उत्तराखंड पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किया है. इसके ज़रिए हमने जाति, धर्म और लिंग के आधार पर होने वाले कानूनी भेदभाव को खत्म कर दिया है.

सीएम धामी ने की विदेश नीति की सराहना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पृथ्वी – एक परिवार – एक भविष्य की भावना को पूरी दुनिया में पहुंचाया है. चाहे कोविड वैक्सीन वितरण हो या म्यांमार में भूकंप राहत, भारत ने हर मौके पर मानवता को प्राथमिकता दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें