CBSE पेपर चेकिंग विवाद!, चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला

सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जुड़े मुद्दों पर बड़ा एक्शन लिया है। CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता तबादला कर दिया है। बता दें कि बोर्ड की ‘ऑन- स्क्रीन मार्किंग’ (OSM) प्रणाली में हुए कथित अनियमितताओं के बाद ये बड़ा कदम उठाया है।
CBSE पेपर चेकिंग विवाद!, चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला
सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता तबादला कर दिया है। बोर्ड की ‘ऑन- स्क्रीन मार्किंग’ (OSM) प्रणाली में हुए कथित गड़बड़ी की घटना सामने आई थी। ऐसे में इसी को देखते हुए ये बड़ा कदम उठाया गया है।
ऑन-सक्रीन मार्किंग की प्रक्रिया में गड़बड़ी
दरअसल CBSE बोर्ड की तरफ से ऑन-सक्रीन मार्किंग की प्रक्रिया में गड़बड़ी पाई गई थी। जिसके बाद इसको लेकर एक इंक्वायरी कमेटी का भी गठन किया गया। कमेटी इस पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी। जिसकी कमान कैपेसिटी बिल्डिंग कमिशन (CBC) की अध्यक्ष एस. राधा चौहान को सौंपी गई है।
गड़बड़ी को लेकर गठन की गई समिति
बताते चलें कि समिति को एक महीने के अंदर अपनी जांच पूरी कर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को अपनी रिपोर्ट देनी होगी। ऑन-स्क्रीन मार्किंग बच्चों की कॉपियों को स्कैन कर कंप्यूटर स्क्रीन पर जांचा जाता है। बोर्ड ने ये दावा किया है कि कॉपियों की जांच जल्दी और बिना किसी भेदभाव के जांची जाती हैं। लेकिन इस नई ऑन-स्क्रीन मार्किंग की वजह से छात्रों और अभिभावकों ने इसको लेकर शिकायतें की हैं।