National

CBSE का 12वीं का रिजल्ट घोषित, इस बार 85.20% स्टूडेंट पास

CBSE 12th Result Declared: यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने आज यानी 13 मई को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 85.20% स्‍टूडेंट्स पास हुए हैं। हालांकि पिछले साल से पासिंग पर्सेंट 3% कम है। बता दें कि कुल 94,028 छात्रों के 90% से ज्यादा नंबर आए हैं। तो वहीं 7,113 बच्‍चों ने 95% से ज्यादा स्कोर किया हैं।

CBSE का 12वीं का रिजल्ट घोषित CBSE 12th Result Declared

दरअसल इस साल 2026 में 17 फरवरी से 9 अप्रैल के बीच 12वीं के एग्जाम हुए थे। इस बार कॉपियां ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के तहत चेक की गईं। काफी वक्त से छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद आज बोर्ड ने फाइनली रिजल्ट धोषित कर दिया।

85.20% स्टूडेंट पास

स्टूडेट्स अपना रिजल्ट cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इंटरनेट डाउन होने पर सब्जेक्ट वाइज मार्क्स के लिए एसएमएस भेजकर आप रिजल्ट ले सकते हैं। CBSE बोर्ड मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं करता है। साथ ही रिजल्ट में टॉपर का भी ऐलान नहीं किया जाता। बोर्ड के निर्देश है कि स्कूल या जिले का टॉपर घोषित ना किया जाए।

लड़कियों का रिजल्‍ट लड़कों से 6.73% बेहतर

इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का रिजल्‍ट जहां 88.86% रहा है। तो वहीं लड़कों का रिजल्‍ट 82.23% रहा। लड़कों से लड़कियों का रिजल्‍ट 6.73% बेहतर रहा है। तो वहीं ट्रांसजेंडर स्‍टूडेंट्स का रिजल्‍ट 100% है।

इन वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट सभी छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स  cbse.gov.in,  results.cbse.nic.in  और cbseresults.nic.in पर जाकर अपनी मार्कशीट देख सकते है। इसके अलावा रिजल्ट सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म DigiLocker और UMANG पर भी उपलब्ध है।

DigiLocker पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले डिजिलॉकर ऐप या digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाए। जहां से आप अपनी डिजिटल मार्कशीट को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि उसके पहले आपको:-

  • आधार/ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • एजुकेशन सेक्शन में जाए और CBSE के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • वहां क्लास 12वीं मार्कशीट पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें।

जिसके बाद आप मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं।

UMANG APP  से भी मिल सकता है रिजल्ट

  • ऐप में लॉगिन करें।
  • सीबीएसई सर्विस सर्च करें।
  • क्लास 12वीं रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • वहां अपनी डिटेल भरें।
  • स्क्रीन पर प्रोविजनल मार्कशीट दिखेगी, उसे डाउनलोड कर लें।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें