highlightUdham Singh Nagar

सावधान! बाजार में खप रहा है 100 के नये नोट का नकली वर्जन

breaking uttrakhand newsरुद्रपुर: संभलिए। बाजार में 100 का नकली नोट दौड़ रहा है। रुद्रपुर में सौ के नये नोट के नकली नोट का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं। जालसाल 100 का नकली नोट छाप रहे हैं और फिर बाजार में खपा रहे हैं। नोट में मनारेंजन बैंक भी छपा है। बावजूद लोग इसे प्रयोग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नकीली नोट एकदम असली की तरह नजर आ रहा है।

शनिवार को रुद्रपुर का एक युवक इसी ठगी का शिकार हुआ। उसने बताया कि वह एक दुकान से नोटों की गड्डी लेकर आया। इसके बीच में 100 के दो नकदी नोट निकले। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही है। नकली नोट मिलने के बाद यह माना जा रहा है कि बाजार में नकली नोट बनाने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। हल्द्वानी में भी फर्जी नोट पकड़ने का मामला सामने आया था।

Back to top button