Big NewsDehradun News

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, हादसे में पिता-पुत्र की मौत

टिहरी- कुमाल्डा के आनंद चौक के पास गुरुवार को सड़क हादसा हो गया. हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

हादसा टिहरी- कुमाल्डा क्षेत्र के अंतर्गत आनंद चौक के पास का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम ने खाई में जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. लेकिन तब तक कार में सवार पिता-पुत्र की मौत हो चुकी थी.

हादसे में पिता-पुत्र की मौत

मृतकों की पहचान मूसा सिंह (57) पुत्र नैन सिंह निवासी चंबा और मनवीर सिंह (27) पुत्र मूसा सिंह के रूप में हुई है. एसडीआरएफ की टीम ने दोनों मृतकों को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया. पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें