Haridwar NewsBig News

महिला कांवड़िया के ऊपर चढ़ी कार, चालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के संभल से गंगाजल लेने हरिद्वार आई एक महिला कांवड़िया को कार चालक ने कुचल दिया. जिसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

महिला कांवड़िया के ऊपर चढ़ी कार

घटना सोमवार सुबह तड़के करीब पांच बजे की है. जानकारी के अनुसार बीते रविवार को दिनेश निवासी संभल अपने परिवार के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचे थे. आराम के लिए सभी लोग पंतद्वीप पार्किंग के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर ही लेट गए. करीब पांच बजे एक कार वहां आई और दिनेश के भतीजे की पत्नी गोमती देवी के ऊपर चढ़ गई.

घटना के बाद चालक फरार

आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. महिला की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. जहां महिला का उपचार चल रहा है. घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. घायल महिला के परिजनों की तहरीर पर पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें