Almora NewsHighlight

अल्मोड़ा में यहां अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

अल्मोड़ा में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में दो लोगों की मौके पर हो मौत हो गई. जबकि एक शख्स घायल बताया जा रहा है.

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे के आसपास का बताया जा रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक टोयोटा इटीयोस कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. कार सवार काफलीगैर बागेश्वर रोड की तरफ से जमराड़ी बैंड की तरफ आ रहे थी. तभी नौगांव पीपली के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी.

हादसे में दो की मौत, एक की हालत गंभीर

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है हादसे के दौरान कार में तीन लोग सवार थे. पुलिस के अनुसार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि एक की की हालत गंभीर बनी हुई है. घायल को खाई से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर अल्मोड़ा रेफर कर दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें