Dehradun NewsBig News

भीषण हादसा : तेज रफ्तार कार ने स्कूल से बाहर निकल रहे 10 छात्रों को मारी टक्कर, तीन की हालत गंभीर

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है. सेलाकुई में स्कूल से बाहर निकल रहे 10 छात्र-छात्राओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है.

तेज रफ्तार कार ने 10 छात्रों को मारी टक्कर

हादसा बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कार देहरादून-पांवटा हाईवे से निगम रोड की ओर आ रही थी. इस दौरान निगम रोड पर स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज की छुट्टी हुई. बच्चे स्कूल से निकल ही रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार कार ने करीब 10 बच्चों को टक्कर मार दी.

तीन की हालत गंभीर

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कार तेज रफ्तार में थी. इस दौरान कार अनियंत्रित हो गई. बताया जा रहा है तेज रफ्तार कार ने वहां मौजूद तीन वाहनों को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें