Haridwar News

हरिद्वार में बड़ा हादसा: कार और बस की जोरदार भिड़ंत, दोनों गाड़ियों में लगी आग

हरिद्वार में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। रूड़की-मंगलौर हाईवे पर बीती देर रात कार और बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों गाड़ियों ने आग पकड़ ली।

कार और बस की जोरदार भिड़ंत

घटना रविवार देर रात की है। रूड़की-मंगलौर हाईवे पर कार और यात्रियों से भरी बस की टक्कर हो गई। जिस वजह से दोनों ही गाड़ियों ने आग पकड़ ली। आनन-फानन में बस में बैठे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सुरक्षित बताए जा रहे सभी यात्री

गनीमत रही कि हादसे में कोई भी व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे है। हालांकि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन और बस में रखा यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें