Trending

ब्रेक ब्रेक ब्रेक…! चीखते रह गए दोस्त, लेकिन तब तक हो गई देर, खौफनाक Video Viral

सड़क पर ठीक से गाड़ी चलाना हर किसी के बस की बात नहीं है। थोड़ी सी लापरवाही में ही कुछ अनहोनी हो सकती है। कई ड्राइव के दौरान फोन का इस्तेमाल करते है तो किसी को गाड़ी तेज स्पीड में चलाने में मजा आता है। यहीं लापरवाही कभी-कभी भारी पड़ जाती है। हाल ही में वायरल वीडियो इसी बात का सबूत है। गाड़ी चलाते हुए थोड़ी सी लापरवाही किस तरह मुसीबत बन जाती है ये इस वायरल वीडियो को देखकर आपको पता चल जाएगा। जो आपकी रूह कंपा देगी।

ब्रेक ब्रेक ब्रेक…! लेकिन तब तक हो गई देर, चीखते रह गए दोस्त

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ दोस्त कार में सफर कर रहे हैं। सभी मस्ती के मूड में है। रात के वक्त के इस वीडियो में एक शख्स फोन निकालकर वीडियो बनाने लगता है। इसी बीच उसकी कार का संतुलन बिगड़ता है। जिसके चलते कार डगमगाने लगती है। जिसके बाद वो होता है जिसका सभी को डर था।

झाड़ियों में पलटी कार, खौफनाक Video Viral

अचानक कार चलते चलते सड़क किनारे पलट जाती है। इस दौरान पीछे बैठा शख्स चिल्लाता है ब्रेक ब्रेक, लेकिन तब तक काम हो चुका होता है। गाड़ी पलटते ही चीख पुकार शुरू हो जाती है। लोग मदद के लिए चिल्लाते हैं। ये नजारा एक्सीडेंट के लिए काफी खतरनाक है। हालांकि वीडियो कहां का है, कितने लोग सुरक्षित है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो daily.brake.brake नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने पोस्ट की है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें