UttarakhandBig News

हिंदुत्ववादी एजेंडा के चलते धामी समेत तीन मुख्यमंत्रियों पर अमेरिका में उठी कार्रवाई की मांग: VIDEO

अमेरिका की धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) की सुनवाई को लेकर भारत में राजनीतिक और वैचारिक बहस तेज हो गई है। इस सुनवाई के दौरान भारत के तीन मुख्यमंत्रियों का जिक्र कर कार्रवाई की मांग की गई है।

अमेरिका में उठी सीएम धामी समेत तीन मुख्यमंत्रियों पर कार्रवाई की मांग

बता दें अमेरिका की धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) की सुनवाई को लेकर भारत में राजनीतिक और वैचारिक बहस तेज हो गई है। इस सुनवाई के दौरान भारत के तीन हिंदुत्व समर्थक तीन मुख्यमंत्रियों पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand CM), योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh CM), हिमंता बिस्वा शर्मा (Assam CM) का जिक्र किया गया है

तीनों नेताओं पर की प्रतिबंध लगाने की मांग

सुनवाई में वामपंथी-लिबरल एक्टिविस्ट रकीब अहमद नाइक ने हिंदुत्व विचारधारा, राष्ट्रवादी संगठनों और भारत सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए इन नेताओं के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग की। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग जैसे संगठनों का भी उल्लेख किया गया।

सामने आई समर्थकों की प्रतिक्रिया

विदेशी मंच से इस मुद्दे के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। समर्थकों का कहना है कि जिन नेताओं ने अपने-अपने राज्यों में धर्मांतरण, अवैध कब्जों, कट्टरपंथ और घुसपैठ जैसे मुद्दों पर सख्त रुख अपनाया है, वही अब विदेशी मंचो पर निशाने पर लाये जा रहे हैं।

तीनों CM क्यों विदेशी मंच के निशाने पर है?

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता, अवैध कब्जों और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर सख्त रुख अपनाया। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने माफिया और कट्टरपंथ के खिलाफ कार्रवाई कर कानून का डर पैदा किया। वहीं असम में हिमंता बिस्वा सरमा लगातार घुसपैठ और जनसंख्या असंतुलन जैसे मुद्दों को उठाते रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें