Almora NewsHighlight

अल्मोड़ा में मंत्री: GST रिफॉर्म पर गृहिणियों और दुकानदारों से की बातचीत

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने शनिवार को अल्मोड़ा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ताकुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में “स्वस्थ महिला, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर में भाग लिया।

400 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं ने लिया लाभ

मंत्री रेखा आर्य ने जानकारी दी कि ताकुला शिविर में अब तक 400 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं की जांच की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 2047 में भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है जब यहां की बालिकाओं और महिलाओं के स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर होगी।

अल्मोड़ा में कैबिनेट मंत्री

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला को जल्द किया जाएगा उच्चीकृत: मंत्री

मंत्री ने कहा कि क्षेत्रवासियों के लिए यह खुशी की बात है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा। इस विषय पर शनिवार को उनकी वार्ता मुख्य चिकित्सा अधिकारी से हुई, जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि उच्चीकरण संबंधी मानकों की आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए।

GST रिफॉर्म पर ली गृहिणियों और दुकानदारों की राय

कार्यक्रम के बाद मंत्री ताकुला में कई घरों और दुकानों में गई और वहां उन्होंने गृहिणियों और दुकानदारों से हाल ही में GST की दरों में किए गए बदलाव पर चर्चा की। मंत्री ने बताया कि गरीब और मध्यम वर्ग की जरूरतमंद चीजों को 18 फ़ीसदी से 5 प्रतिशत के स्लैब में लाने पर आम लोगों और व्यापारियों में खुशी है। इससे उनका खर्च कम होगा और क्रयशक्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी। मंत्री ने कहा कि इस बदलाव से गृहिणियों को बहुत फायदा होगा।

डोटियाल गांव में सुनी जन समस्याएं

मंत्री ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के डोटियाल गांव में हरज्यू मंदिर प्रांगण में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की बिजली सब स्टेशन बनाने, गैस गोदाम बनाने और पॉलिटेक्निक में सिविल और फार्मेसी ट्रेड शुरू करने जैसी मांगे पूरी हो चुकी हैं।

फसलों की सुरक्षा के लिए किया जाएगा तार बाड़

मंत्री ने कहा जल्द ही फसलों की सुरक्षा के लिए तार बाड़ लगाने की मांग भी पूरी होने जा रही है। लोगों द्वारा एक सड़क बनाने की मांग पर मंत्री ने कहा कि इसके लिए जमीन उपलब्ध कराएं तो सड़क बनवा दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से ढाई लाख रुपए देने की भी घोषणा की

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें