UttarakhandBig News

उत्तराखंड से बड़ी खबर, प्रेमचंद अग्रवाल देंगे इस्तीफा, CM आवास के लिए हुए रवाना

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर बड़ा ऐलान किया है. मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं. प्रेसवार्ता के बाद मंत्री सीएम आवास के लिए रवाना हो गए हैं.

प्रेमचंद अग्रवाल देंगे इस्तीफा

प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर ये जानकारी साझा की है. अग्रवाल ने कहा आज मेरे प्रदेश ने मेरे प्रति वातावरण बनाया है. जिससे मुझे कष्ट हुआ है. उन्होंने कहा आंदोलनकारी रहते हुए मैने बहुत संघर्ष किया है. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर कांड के समय मैं अकेले ट्रक में बैठकर गया था. आगे अग्रवाल ने कहा कि जिसने इस उत्तराखंड को बनाने के लिए लाठियां खाई है. प्रदेश में उसे ही टारगेट बनाया जा रहा है.

रोते हुए सीएम आवास के लिए रवाना हुए प्रेमचंद अग्रवाल

प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मेरी बातों को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है. अग्रवाल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है. प्रेसवार्ता के बाद प्रेमचंद अग्रवाल रोते हुए मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हो गए हैं. कुछ दी देर में प्रेमचंद अग्रवाल मुख्यमंत्री धामी को अपना इस्तीफा देंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें