Haridwar NewsBig News

कैबिनेट मंत्री ने दी पूर्व मेयर को जान से मारने की धमकी! रुड़की के पूर्व मेयर का गंभीर आरोप

रुड़की की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने वाले रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गोयल ने दावा किया है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर मंत्री ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। गोयल का कहना है कि फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद मंत्री के समर्थक उनके कैंप कार्यालय पहुंचे और पोस्ट हटाने का दबाव बनाने लगे।

पूर्व मेयर ने लगाए कैबिनेट मंत्री पर गंभीर आरोप

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने अपने कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए आरोप लगाया की बीती शाम को करीब साढ़े पांच बजे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का एक समर्थक उनके पास पहुंचा। उन्होंने दावा किया कि समर्थक ने फेसबुक पोस्ट डिलीट करने का दबाव बनाया और जेल भिजवाने तक की धमकी दी। गौरव गोयल ने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा शहर की कई विवादित संपत्तियों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं।

मंत्री के दबाव में हुई पूर्व मेयर के बहन-बहनोई पर कार्रवाई: गोयल

गोयल ने यह भी कहा कि उनके बहन-बहनोई से जुड़े मामले में कोर्ट तारीख के दौरान पुलिस कार्रवाई मंत्री के दबाव में कराई गई है। पूर्व मेयर ने कहा कि मंत्री बनने के बाद प्रदीप बत्रा ने दबंगई का रास्ता अपना लिया है और अब राजनीतिक विरोधियों को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पूरे मामले में पुलिस को तहरीर देने की बात कही और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

मंत्री प्रदीप बत्रा ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

फिलहाल इस पूरे मामले में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन पूर्व मेयर के इन गंभीर आरोपों के बाद रुड़की की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सबकी नजर पुलिस कार्रवाई और मंत्री पक्ष के जवाब पर टिकी हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें