
मुम्बई : कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे शुक्रवार को मुम्बई में उपचार करा रहे सांसद बलूनी से मिले और उनके स्वास्थ का हाल चाल जाना. आपको बता दें कि इससे पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी अनिल बलूनी का हालचाल जानने मुम्बई के अस्पताल में गए थे.
वहीं सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात करने के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कहा बलूनी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है औऱ पूरे प्रदेश की शुभकामनाएं उनके साथ हैं. कहा कि वो शीघ्र हम सबके बीच लौटेंगे. वह उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.
बता दें कि राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी डेढ़ माह से अस्वस्थ हैं। मुंबई के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने फेसबुक के जरिये इसकी सूचना दी थी। सोमवार को बलूनी ने एक बार फिर से फेसबुक पर भावुक संदेश पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्वस्थ होकर आप सबके बीच आऊंगा। मैंने बचपन से ही संघर्ष करना सीखा है। उत्तराखंड के विकास के लिए जो संकल्प लिया है वो पूरा करूंगा। उन्होंने स्वास्थ्यलाभ की कामना करने वाले शुभचिंतकाें का आभार जताते हुए कहा कि, आपके प्रेम और स्नेह के लिए आभारी हूं।