देहरादून- आज टीएसआर सरकार की कैबिनेट बैठक है। दोपहर साढ़े बारह बजे से सचिवालय में आयोजित इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। कैबिनेट में शिक्षा महकमें में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड का रंग रुप तय हो सकता है। वहीं डाक्टरों और अध्यापकों के तबादलों के बाबत अहम निर्णय लिया जा सकता है। तो शासन को भेजे परिवहन निगम के किराया बढ़ाओं प्रस्ताव पर सहमति बन सकती है। जबकि नदियों से निकलने वाले उपखनिज पर अभिवहन शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव परित हो सकते हैं। तय है कि बरसात के बाद रेत-बजरी के दाम बढ़ जाएंगे और राज्य में भवन निर्माण और महंगा हो जाएगा। इसके अलाव कैबिनेट में पलायन, कौशल विकास, रोजगार, अतिक्रमण हटाओ अभियान, कुंभ तैयारियों के मद्देनजर कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और सहमति बन सकती है।