Dehradun : त्रिवेंद्र कैबिनेट ने दी मुख्य सचिव उत्पल कुमार को विदाई, आज कार्यकाल की अंतिम बैठक - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

त्रिवेंद्र कैबिनेट ने दी मुख्य सचिव उत्पल कुमार को विदाई, आज कार्यकाल की अंतिम बैठक

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं मंत्रीमण्डल के सदस्यों ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को उनके जन्म दिन की बधाई दी है। बुधवार को सचिवालय में कैबिनेट बैठक के पश्चात इस माह के अन्त में सेवा निवृत्त हो रहे मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के कार्यकाल की यह अंतिम कैबिनेट बैठक थी। आज उनका जन्म दिन भी है। मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रीगणों द्वारा उनके कार्यों एवं सबको साथ लेकर चलने की कार्यकुशलता की सराहना की सभी ने सिंह को कुशल, कर्मठ व योग्य प्रशासक बताते हुए उनके सुदीर्घ जीवन की मंगलमय कामना की। वहीं बता दें कि अब मुख्य सचिव की कुर्सी पर बैठने वालों में सबसे ऊपर नाम ओम प्रकाश का चल रहा है। खबर है कि मुख्य सचिव पद पर आइएएस ओमप्रकाश की ताजपोशी तय है।

Share This Article