देहरादून- आज का दिन कई माएनों मे अहम है। आज सारी दुनिया में मजदूर दिवस मनाया जा रहा है। लिहाजा आप सभी को सबसे पहले मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज से आपको कई तरह के बदलाव दिखाई देने शुरू हो जाएंगे।
मजदूर दिवस के शुभ अवसर पर भारत में आज से कई खास, आम हो जाएंगे। देश में अब तक जारी VIP संस्कृति का रुआब हूटर और लाल बत्तियां आज से पूरी तरह खत्म हो जांएगी। दिल्ली से लेकर देहरादून तक आपको आज यही नजारा दिखाई देगा। चौक चौराहों पर आम वाहनों की तरह ही खास शख्सियतों के वाहन गुजरेंगे।
संभव है कि सड़क पर कोई खास शख्सियत आपके बगल के वाहन में बैठ कर आपकी तरह ही जाम खुलने का इंतजार कर रहा हो। मुमकिंन है कि सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं पर उनकी नजरें भी इनायत हो जांए। बहरहाल आज से लाल बत्ती हूटर कल्चर को अलविदा कह दिया गया है।
वहीं दूसरा अहम बदलाव ये होगा कि आज से आपको पैट्रोल-डीजल के दाम शेयर बाजार की तरह घटते-बढ़ते दिखाई देंगे। हर रोज अलग- अलग दाम पर आपको डीजल-पैट्रोल खरीदना पड़ेगा।