Bjp UttarakhandHarish RawatNainital NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Weather News

VIDEO : नगर पालिका अध्यक्ष ने की अभिभावकों से स्कूल प्रबंधकों को सहमति पत्र ना देने की अपील की

corona virus patients in uttarakhand

सितारगंज नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने एक वीडियो जारी कर अभिभावकों से स्कूल प्रबंधकों द्वारा मांगी जा रही सहमति पत्र को ना देने की अपील की है। साथ ही कहा है कि निजी विद्यालय द्वारा एक सहमति पत्र अभिभावकों से लिया जा रहा है।जिसमें लिखा है कि स्कूल आने के दौरान बच्चे को कोरोना सम्बन्धी बीमारी होती है तो उसके जिम्मेदार स्वयं अभिभावक होंगे।

वीडियो के जरिए नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने अभिभावकों से अपील की कि वो स्कूल प्रबंधक को अपना सहमति पत्र ना देते हुए स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य से सहमति पत्र लें और उसने लिखवाएं कि अगर बच्चे को स्कूल के समय के दौरान कोरोना की चपेट में आता है तो उसका जिम्मेदार स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य होंगे अभिभावक नहीं. साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष ने वीडियो के माध्यम से स्कूल प्रबंधकों को अभिभावकों पर दबाव बनाने की सलाह दी है और अगर स्कूल प्रबंधकों पर किसी भी प्रकार का दबाव बनाते हैं तो नगरपालिका अध्यक्ष हरिश दुबे ने एफ आई आर दर्ज कराने की बात कही है।

आपको बता दें कि सरकार के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायक की गई है और आज इस पर सुनवाई होनी है। आज शिक्षकों, अभिभावकों औऱ छात्र-छात्राओं के लिए हाईकोर्ट से बडी़ खबर आ सकती है।

https://youtu.be/jNFsVxjUl28

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें