Dehradun News
देहरादून में बस ड्राइवर को लाठी डंडों से पीटा, लैंसडाउन चौक के पास लगाया जाम Dehradun News

Bus driver assaulted in Dehradun News: देहरादून में हंगामा खड़ा हो गया। राजधानी से एक बस ड्राइवर के साथ मारपीट की घटना सामने आई। मामला लैंसडाउन चौक के पास का है। जहां देवभूमि यूनिवर्सिटी के बस ड्राइवर से झगड़ा हो गया। जिसके बाद उसे बुरी तरह से लाठी डंडों से पीटा गया।
Dehradun News: देहरादून में बस ड्राइवर से मारपीट, लैंसडाउन चौक के पास लगाया जाम
दरअसल ड्राइवर ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे फेरी लगाने वालों ने उसे लाठी डंडों से पीटा। घुसाए छात्रों ड्राइवरों ने भी बस बीच सड़क पर खड़ी कर दी। जिससे इलाके में जाम की स्थिति पैदा हो गई। लंबे जाम की वजह से राहगीरों और बाकी वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला और जाम को खुलवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।