Udham Singh Nagar NewsBig News

सराफा व्यापारी को दुकान में घुसकर मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

खटीमा में झनकट के देवरी गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकान में घुसकर सराफा व्यापारी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान व्यापारी की मौत हो गई।

दुकान में घुसकर मारी सराफा व्यापारी को गोली

व्यापारी की पहचान रमेश रस्तोगी निवासी नानकमत्ता के देवरी के शिवा मार्केट में आराधना ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार शाम रमेश अपनी दुकान बंद करने की तैयारी में थे। अचानक दो नकाबपोश बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और दुकान में घुसकर व्यापारी पर फायरिंग कर दी।

व्यापारियों में मची अफरातफरी

व्यापारी की गर्दन पर दो गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। इसी बीच दोनों नकाबपोश युवक बाइक से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी खंगाले।

आरोपियों की तलाश जारी

व्यापारियों ने घायल रमेश को खटीमा के नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। व्यापारी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एएसपी वीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें